19 Apr 2024, 23:24:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने रचा इतिहास - तोड़ा राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 2:39PM | Updated Date: Dec 27 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। कप्तान विराट कोहली भारत की तरफ से विदेशी सरजमीं पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी 82 रन की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली के नाम पर वर्ष 2018 में विदेशी धरती पर 1138 रन दर्ज हो गये हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ के 2002 में बनाए गए 1137 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 
 
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड अपने नाम करने के तुरंत बाद ही विराट कोहली ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच थमा दिया। भारतीय कप्तान अगर दूसरी पारी में 74 रन बनाने में सफल रहते हैं तो एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी पिचों पर सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड भी उनके नाम पर हो जाएगा। यह रिकॉर्ड अभी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्टीव स्मिथ के नाम पर है जिन्होंने 2008 और 2012 रन विदेशी धरती पर बनाये थे।
 
स्टीव स्मिथ के बाद वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (1154) का नंबर आता है जिन्होंने 1976 में यह रिकॉर्ड बनाया था। विराट कोहली इस तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों में 47.66 की औसत से 286 रन और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों 59.30 की औसत से 593 रन बनाए। वह ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में अब तक 51.80 की औसत से 259 रन बना चुके हैं। विराट कोहली 2018 में अब तक कुल 1322 रन बनाये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »