19 Apr 2024, 08:30:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेम सिलेक्शंस ने लाँच किया बेला लुसो कलेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 1:02AM | Updated Date: Dec 22 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रत्न एवं आभूषण क्षेत्र की कंपनी जेम सिलेक्शंस ने अपनी नए साल की ज्वैलरी कलेक्शन के तौर पर मोतियों के जेवरों का 'बेला लुसो' कलेक्शन लाँच किया है। कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह कलेक्शन खूबसूरती से मोतियों से बनाया गया है। ज्वैलरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे नए साल की पार्टी में एथनिक-भारतीय परिधानों के साथ-साथ पश्चिमी परिधानों के साथ भी पहना जा सकता है। यह कलेक्शन हर भारतीय महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
 
यह 1,000 रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक पंकज खन्ना ने कहा कि आभूषणों और पोशाकों के रंगों का सही चयन में मदद के उद्देश्य से यह कलेक्शन उतारा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पोशाक के चयन में उसका रंग सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है। अधिकांश आभूषणों के साथ किसी खास कोऑर्डिनेशन की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन यदि लुक्स से सबको प्रभावित करने के लिए सेंसेशनल कपड़ों के साथ यथोचित रत्नों से बने आभूषण इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »