19 Apr 2024, 04:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंट्रल की फेस्टिव बोनांजा पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 6:18PM | Updated Date: Oct 19 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर फैशन डिपार्टमेंटल स्टोर सेंट्रल ने विशेष फेस्टिव बोनांजा की पेशकश की है। कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि त्योहार के रंगों में इजाफा करते हुए वह ग्राहकों को त्योहार को और भी चमकदार बनाने का मौका दे रहा है। इस फेस्टिव बोनांजा के तहत तीन हजार रुपये या अधिक की खरीदारी पर 3000 रुपये तक का सेंट्रल गिफ्ट वाउचर मिल सकते हैं। सेंट्रल ने आईसीआईसीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजरों के लिए 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट की भी पेशकश की है। 

उसने कहा कि सेंट्रल में 500 से अधिक हाई-एंड फैशन ब्रांडों और 10 हजार से अधिक स्टाइल की वैराइटी मौजूद हैं। इसमें महिला, पुरुष और बच्चों के लिए फैशन उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं के लिए ग्लोबल देसी, बीबा, मोरपंख और वेरोमोडा जैसे ब्रांड उपलब्ध है। पुरुष के लिए एलन सॉली, इंडिगो नेशन, पार्क अवेन्यू जैसे ब्रांड के परिधान हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विष्णु प्रसाद ने कहा कि त्योहार अपने साथ रंगों, जोश और जश्न को लेकर आते हैं। दीवाली के शुभ अवसर पर सेंट्रल में ग्राहकों के परिवार के हरेक सदस्य को नए त्योहारी अंदाज में सजाने की व्यवस्था की गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »