29 Mar 2024, 14:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सितंबर में निर्यात 6.57 प्रतिशत गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:26AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका और यूरोप के बाजारों में मांग घटने से मौजूदा वर्ष के सितंबर में भारतीय निर्यात  6.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.03 अरब डालर रह गया है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 27.87 अरब डालर था। सरकार  के मंगलवार को यहां जारी आंकडों में कहा गया है कि अगस्त 2019 में भारतीय निर्यात 26.13 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक  निर्यात 2.39 घटकर 159.57 अरब डालर रह गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष  में 163.48 अरब डालर का निर्यात किया गया था। 

सितंबर 2019 में कुल आयात 13.85 प्रतिशत घटकर 36.89 अरब डालर दर्ज किया गया है जबकि सितंबर 2018 में  यह आंकडा 42.82 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में सितंबर 2019 तक कुल आयात 7.01 प्रतिशत गिरकर 243. 28 अरब  डालर रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में  सितंबर 2018 तक कुल आयात 261. 63 अरब डालर रहा था। आंकडों के अनुसार  अप्रैल से अगस्त 2019 में सेवा और माल का कुल निर्यात अनुमानित 1.93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 267. 21  अरब डालर  हो गया है। इसी अवधि में कुल  आयात 3.15 प्रतिशत घटकर 312.16 अरब डालर रह गया है। सितंबर 2019 में व्यापार घाटा घटकर 10.86 अरब डालर रह गया है। सितंबर 2018 में यह आंकडा 14.95 अरब डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी  तक कुल व्यापार घाटा 44.95 अरब डालर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी  अवधि तक व्यापार घाटा 60.16 अरब डालर रहा था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »