29 Mar 2024, 06:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 12:29AM | Updated Date: Sep 30 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी और 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डॉलर घटकर 428.57 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 64.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 428.96 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.5 करोड़ डॉलर घटकर 396.67 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार 25.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 26.84 अरब डॉलर पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त में 1.44 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »