29 Mar 2024, 02:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एप्पल के डूबे 63 हजार करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 30 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एप्पल के चीफ डिजाइन ऑफिसर जोनाथन ईव 27 साल बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जोनाथन इस साल के आखिर तक पद छोड़ देंगे। आई फोन और आई पॉड को डिजाइन करने वाले जोनाथन का इस्तीफा कितनी बड़ी घटना है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। एक दिन में ही कंपनी की मार्केट वैल्यू 9 अरब डॉलर घटकर 910 अरब डॉलर रह गया। मार्केट वैल्यू में गिरावट की नजर से देखें तो कंपनी के लिए यह झटका स्टीव जॉब्स के इस्तीफे से कुछ ही कम है। एप्पल फाउंडर और सीईओ स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से जब 2011 में इस्तीफे की घोषणा की थी तब कंपनी की मार्केट वैल्यू 10 अरब डॉलर घट गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »