18 Apr 2024, 07:14:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोका कोला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया पौधा रोपण अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 3:46PM | Updated Date: Jun 7 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डासना। देश की त्वरित उपयोग में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की अग्रणी हिंदुस्तान कोकाकोला ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड  ने अपनी फैक्ट्रियों और गोदामों में विश्व पर्यावरण दिवस अनोखे रूप में मनाया और कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी के लिए प्रतीक के रूप में एक पौधा रोपा गया। एचसीसीबी के डासना स्थित फैक्ट्री के प्रबंधक रमन गोयल ने शुक्रवार को बताया कि पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां तीन हजार से अधिक पौधे लगाये गये। कंपनी की देशभर में स्थित 18 फैक्ट्रियों में आठ हजार से अधिक पौधे लगाने का सप्ताह भर का अभियान चलाया गया।

गोयल ने कहा कि कंपनी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए परंपरागत तरीकों को अपनाने के स्थान पर विरासत में मिले उन तरीकों को छोड़ने का प्रयास भी लगातार कर रहा है जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाया है। कंपनी की फैक्ट्रियों में ऊर्जा के क्षेत्र में सौर ऊर्जा, पवन चक्की, ईंधन के रूप में कोयले की धूल और सीएनजी से 40 प्रतिशत ऊर्जा का उत्पादन होता है। कंपनी की दो तिहाई से अधिक फैक्ट्रियों में 100 प्रतिशत एलईडी का उत्पादन होता है जिससे कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आई है। पिछले सात वर्ष मे कंपनी के अवशिष्ट पदार्थों अथवा कचरे निकलने में 20 प्रतिशत की कमी आई है।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »