29 Mar 2024, 15:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट के कर्मचारियों को होटल इंडस्ट्री में मिलेगी नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 1:37AM | Updated Date: May 10 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंद हो चुकी जेट एयरवेज के कर्मचारियों को नौकरी के जरिए मदद करने में अभी तक देश में कार्यरत अन्य विमानन कंपनियां आगे आई थी। स्पाइसजेट से लेकर के एयर इंडिया और विस्तारा भी कई लोगों को रोजगार दे चुकीं हैं। अब इसी क्रम में टाटा समूह की एक और कंपनी ने भी जेट के पूर्व कर्मचारियों की मदद का एलान किया है। टाटा समूह के ताज होटल ने जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारियों को अपने यहां पर नौकरी देने का एलान किया है। ताज होटल ने कहा है कि वो जेट एयरवेज के केबिन क्रू को अपने यहां नौकरी देगा। फिलहाल यह नौकरियां उन लोगों को मिलेंगी जो मुंबई के रहने वाले है। ग्राहकों से करनी होगी डील- ताज समूह ने यह नहीं बताया है कि वो कितने कर्मचारियों को नौकरी पर रखेगी। इन कर्मचारियों को ग्राहकों से डील करना होगा। ऐसे में इन्हें होटल के रिसेप्शन या फिर रेस्टोरेंट में आसानी से नौकरी दी जा सकती है।

ताज कर रहा है विस्तार- ताज समूह का कहना है कि वो विस्तार के चरण में है। प्रत्येक महीने वो एक होटल खोलेगी। फिलहाल पूरे देश में ताज के पास 149 होटल हैं, जिनमें 17,823 कमरे हैं। विस्तार के लिए उसे बहुत से लोगों की आवश्यकता पड़ेगी जिनको होटल, हवाई क्षेत्र और पर्यटन की जानकारी है। 
जेट ने इन कंपनियों से की बात- रिपोर्ट के अनुसार जेट के एक वरिष्ठ अधिकारी राहुल तनेजा अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से और ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए बात कर रहे हैं। 
इन कंपनियों ने की थी मदद- हाल ही में स्पाइसजेट और विस्तारा ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। विस्तारा ने जेट के 550 कर्मियों को नौकरी पर रखा था, इनमें से 100 पायलट हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »