29 Mar 2024, 02:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीबों से करोड़ों रू. छीनकर मोदी ने उद्योगपतियों के जेब में डाले : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 3:32PM | Updated Date: Nov 13 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला और कहा कि नोटबंद करने से गरीबों को नुकसान हुआ और ‘सूट-बूट’ पहनने वाले अमीरों को फायदा हुआ। छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले यहां रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे के जरिये उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी को लाभ पहुंचाने का अपना आरोप भी दोहराया।
 
 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों से 30 हजार करोड़ रुपए छीनकर उद्योगपति की जेब में डाल दिये। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो सरकार में आने के 10 दिन के भीतर राज्य के किसानों का कर्ज माफ कर देगी। गांधी ने कहा, उन्होंने (मोदी ने) कहा था कि नोटबंदी से लोगों के तकियों के अंदर से पैसा बाहर निकला। वह सही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »