29 Mar 2024, 21:00:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुर्गम क्षेत्रों में एक हजार मतदान कर्मी पहुंचाए गए हेलीकाप्टर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 9:11PM | Updated Date: Nov 11 2018 9:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले चरण के कल होने वाले मतदान के लिए दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग एक हजार मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने आज यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक 329 मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से बीजापुर जिले में पहुंचाया गया है। उन्होने बताया कि लगभग 19 हजार कर्मचारियों को मतदान के लिए डियूटी पर लगाया है।

उन्होने बताया कि प्रथम चरण में 18 विधानसभा क्षेत्र से कुल 190 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 18 विधानसभा क्षेत्रों में 10 विधानसभा क्षेत्रों में सात  बजे सुबह से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि शेष आठ विधानसभा क्षेत्रों में राजनांदगांव जिले के पांच और बस्तर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य रूप से 8 बजे सुबह से शाम 05 बजे तक मतदान चलेगा। साहू ने बताया कि प्रथम चरण विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में से 252 केंद्रों पर वेब कांस्टिग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे माध्यम से निर्वाचन आयोग तथा राज्य निर्वाचन कार्यालय मतदान केंद्रों पर नजर रख सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »