29 Mar 2024, 04:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने राज्य के लोगो को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि यह ज्योति पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अंधकार से प्रकाश की ओर बढने की प्रेरणा लेकर आता है।उन्होने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी कृषि संस्कृति में गौवंश के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का एक बड़ा अनुष्ठान है। उन्होने कहा कि भाई दूज भाई-बहनो के बीच परस्पर प्रेम और स्रेह का प्रतीक है। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »