24 Apr 2024, 01:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : चुनाव से पहले 62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 3:25PM | Updated Date: Nov 6 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों ने बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा और नारायणपुर के एसपी जीतेंद्र शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में जिस तरह से नक्सलियों ने कुछ हमले किए हैं, उससे हर कोई सकते में था। 
 
  जानकारी के अनुसार, नक्सलवाद छोड़ मेनस्ट्रीम में वापस आए इन नक्सलियों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी का काफी कीमती समय गंवा दिया है, यही कारण है कि वह अब वापस आना चाहते हैं। बता दें राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का नक्सलियों ने बहिष्कार किया है। विरोध करते हुए उन्होंने पर्चे फाड़े और बैनर लगाए।
 
इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा 30 अक्टूबर को किए गए हमले में दो पुलिस कर्मियों सहित दूरदर्शन के एक कैमरामैन की भी मौत हो गई थी। इस हमले के बारे में डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि आरनपुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमारे गश्ती दल पर हमला किया। इस हमले में हमारे दो जवान शहीद हो गए जबकि हमले में घायल दूरदर्शन के पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में दो और लोग घायल हुए थे। 
 
आपको बता दें कि 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 18 सीटों पर मतदान होना है, ये सभी वही सीटें हैं जहां पर नक्सलियों का प्रभाव रहता है। यही कारण है कि इन इलाकों में सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। इसके बावजूद नक्सली अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »