24 Apr 2024, 07:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी - मोदी सहित पांच राज्यों के सीएम संभालेंगे मोर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 10:44AM | Updated Date: Oct 23 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी होने के बाद अब भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ के चुनावी रण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सहित विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और अभिनेत्री व भाजपा नेत्री हेमा मालिनी, अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
 
इन स्टार प्रचारकों के मैदान में उतरने के साथ ही छत्तीसगढ़ के चुनावी रण का रंग और ज्यादा जमेगा। स्टार प्रचारको में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, उमा भारती, स्मृति इरानी, धर्मेंद्र प्रधान, जोएल उरांव, रविशंकर प्रसाद, जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद हेमा मालिनी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के सीएम रघुवर दास, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, विष्णुदेव साय, अर्जुन मुंडा, बृजमोहन अग्रवाल, सांसद अभिषेक सिंह, दिनेश कश्यप, रमेश बैस, धरमलाल कौशिक, हुकुमदेव नारायण यादव, रामकृपाल यादव, पवन साय, रामप्रताप सिंह, सांसद चंदूलाल साहू, कमलभान सिंह मरावी, कमलादेवी पाटले, लखनलाल साहू, रणविजय सिंह जूदेव, रामविचार नेताम, फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »