19 Apr 2024, 07:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज रायपुर में किसानों के बीच हुंकार भरेंगे राहुल, नहीं मिली मंदिर जाने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:30AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह साइंस कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी करेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों की वजह से वह महामाया मंदिर नहीं जा सकेंगे। 
 
छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यक्रम तय हो गया है। एसपीजी की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी के तय कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब वह महामाया मंदिर नही जा पाएंगे। पहले राहुल गांधी का महामाया मंदिर जाने और वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास घनी आबादी और रास्ते संकरे होने के कारण एसपीजी ने उन्हें इजाजत नहीं दी है। 
 
इसके लिए एसपीजी की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को महामाया मंदिर का दो बार दौरा भी किया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर बाद करीब ढाई बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे होटल बेबीलॉन जाएंगे, जहां 15-20 मिनट आराम करने के बाद साईंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। यहं पर करीब आम सभा को संबोधित करेंगे। सभा को सम्बोधित करने के बाद वह बेबीलॉन होटल जाएंगे। वहां शाम करीब 5.15 बजे से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे।
 
चुनावी रणनीति पर चर्चा के बाद राहुल गांधी होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सांसद ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जायजा लिया और अंतिम रुप  प्रदान किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »