25 Apr 2024, 02:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीडी कांड का आरोपी कैलाश मुरारका भाजपा से निष्कासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 9:39PM | Updated Date: Sep 25 2018 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ के सेक्स सीडी कांड में आरोपी कैलाश मुरारका को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने श्री मुरारका को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने संबंधी निर्देश जारी कर दिया है। सीडी कांड में नाम आने के बाद कैलाश मुरारका के निष्कासन पर भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि, सीबीआई की जांच में जिस तरह से उनका नाम आया ऐसे में संभव ही नहीं कि उनकी सदस्यता बरकरार रखी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है और जहां भी मूल्यों का हनन होगा वहां किसी तरह के समझौता नहीं किया जा सकता। सीडी कांड मामले में सीबीआई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत पांच आरोपी बनाए गए हैं। इसमें भाजपा नेता का भी नाम शामिल हैं। श्री मुरारका पर सीडी बनाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। वहीं मुरारका को अब फरार बताया जा रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »