20 Apr 2024, 00:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

गरियाबंद में जंगली सूअरों से परेशान किसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 7:12PM | Updated Date: Sep 25 2018 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका क्षेत्र में जंगली सूअरों के खेतों में धावा बोलने के कारण किसान परेशान हैं। धान की फसल को जंगली सूअर बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान आहत हैं। इस क्षेत्र के लगभग दर्जनभर गांव के किसान इससे निजात पाने के लिए अनेक तरह के उपाय कार्य कर रहे हैं। जिसमें खेतों से भगाने के लिए फटाके तक फोड़ रहे हैं। बताया गया है कि क्षेत्र के किसान रात में धान की फसल में जंगली सूअर के धावा बोलने की वजह से खासे चिंतित हैं, कारण की उससे धान की  खरीफ फसल बर्बाद हो रही है।

ग्राम आसरा,पचपेड़ी, नागझर, मोहतरा, तौरंगा, साकरा इत्यादि ग्राम के किसान जंगली सूअर से  प्रभावितों में शामिल है। इस साल बारिश अच्छी हुई है किसानों को उम्मीद है कि धान की फसल का उत्पादन बेहतर होगा। किसानों की उम्मीदों पर जंगली सूअर पानी फेरते नजर आ रहा है। इसकी जानकारी किसानों ने वन विभाग को दे दी है। पहली बार रात में किसानों को जंगली सूअर को खदेड़ने के लिए चौकसी करनी पड़ रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »