20 Apr 2024, 03:28:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर छह शहीद जवानों सहित 29 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 6:02PM | Updated Date: Aug 13 2018 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से छह शहीद जवानों सहित 29 पुलिस अधिकारियों को पदक व अलंकरण से सम्मानित करेंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वीरता पदक से 10, सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से 11, गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक से 02 , विशिष्ट सेवा पदक जेल में एक एवं सराहनीय सुधार सेवा पदक से 02, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल से 03 एवं राज्य स्तरीय छह पुरस्कार से जवान अलंकृत किए जाएंगे।

पुलिस वीरता पदक से निरीक्षक चाणक्य नाग और मनोज , कन्हैया लाल ध्रुव पुलिस अधीक्षक कांकेर और लक्ष्मण केवट निरीक्षक राजनांदगांव को अलंकृत किया जाएगा।जबकि मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक सें रोहित कुमार सोरी, मनोज कुमार बघेल प्रधान आरक्षक, आरक्षक राजमन नेताम, किरण कुमार देशमुख, मोहन सिंह उइके, रामकुमार मरकाम को अलंकृत किया जाएगा। भारतीय पुलिस पदक से 11 जवानों  को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शंकरलाल बघेल, अजय कुमार लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक , ईश्वर प्रसाद मिश्रा प्लाटून कमांडर, प्रदीप कुमार कश्यप सहायक प्लाटून कमांडर, मक्सीमिलयानुस तिर्की सहायक प्लाटून कमांडर, फागूराम लहरे दंतेवाड़ा, शेषनारायण देवांगन राजनांदगांव, सत्यनारायण शर्मा दुर्ग, राधेलाल कोर्राम, विजय कुमार चौबे एवं रामअवतार सिंह राजपूत धमतरी शामिल हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »