25 Apr 2024, 05:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

घर से लापता पति-पत्नी का शव फांसी पर लटकता बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 7:11PM | Updated Date: Aug 7 2018 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की लाश फांसी पर लटकती बरामद की गई है, वह पांच दिन पहले अपने घर से गायब हो गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम कट्टी गांव निवासी मनउराम मरकाम (50) और पत्नी सुबो बाई (45) का बेटे दीवस कुमार के साथ भूमि बेचने के मामले में विवाद हुआ था। बेटा इस बात से नाराज था कि शराब पीने के आदत की वजह से उसके पिता ने भूमि भेज दी थी,

जिसका विरोध पुत्र ने करते हुये माता-पिता से विवाद किया था। इससे नाराज पति और पत्नी तीन अगस्त को घर से कहीं चले गए। कल कट्टीगांव के गंगा में ग्रामीणों ने महिला और पुरुष की फांसी पर लटकती लाश देखी। जिससे बहुत बदबू आ रही थी। बेटे दीवस कुमार ने उनकी शिनाख्ति अपने माता पिता के रूप में की। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »