28 Mar 2024, 17:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

हमले हुए तो घर घुसकर आंख निकाल लेंगे: सरोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 3:56PM | Updated Date: Oct 16 2017 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। केरल में संघ-बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या मामले पर बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने तल्ख लहजे में कहा है कि अब हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ, तो हम घर में घूसकर आंख निकाल लेंगे। बीजेपी के देश में 11 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यदि हत्या की गई, तो देश में हमारा शासन है, हम चाहे तो वहां की सरकार को बर्खास्त कर सकते हैं। सरोज पांडेय ने केरल सरकार को हिदायत देते हुए कहा कि वहां की सरकार को लोकतंत्र के आधार पर काम करना चाहिए। हम इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहते, हम इसे राजनीतिक नजरिए से भी नहीं देख रहे। हम लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। चाहे पं. बंगाल हो या फिर केरल दुर्भावना से काम नहीं करना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »