29 Mar 2024, 06:33:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

कलेक्ट्रेट कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 1:37PM | Updated Date: Jun 14 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़। छत्‍तीसगढ़ के कोरबा जिले के कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में अचानक इलेक्ट्रिक सप्‍लायर स्‍वीच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे टाइम लिमिट की बैठक में जबरदस्‍त हड़कंप मच गया था। वहीं आग लगने के दौरान कलेक्ट्रेट के नीचे तल पर धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई थी। 
 
हालांकि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने वहां रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान नगर निगम के दमकल को घटना के बारे में तुरंत सूचना दे दी गई। लेकिन दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा चुका था। हालांकी आग लगने से किसी को कुछ नुकसान नही हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »