28 Mar 2024, 19:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायक के हाथी ने अपने महावत की पटक कर ली जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:46AM | Updated Date: Jan 14 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विपिन सिंह के हाथी ने आज अपने महावत की पटक  कर जान ले ली। पुलिस सूत्रों  के अनुसार विधायक सिंह के हाथी का महावत  पुरवा निवासी शब्बी अपने चचेरे भाई असीम के साथ हाथी को लेकर देवरिया के लालपुर भरवलिया स्थित एक यज्ञ में शामिल होकर लौट रहा था।
 
गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के सिंहपुर सहसराव में महावत पीपल के पेड़ से चारा काटने के बाद जैसे ही पीछे की तरफ उतरा तभी हाथी ने उसे सूंड़ में लपेटकर उठा कर पटक दिया।  असीम ने  किसी तरह हाथी को काबू में कर उसे पेड़ में बांध दिया। महावत की मौत की सूचना पर शाम के समय विधायक विपिन सिंह मौके पर पहुंचे और असीम को ढांढस बंधाया। शब्बीर के परिजनों से भी बात कर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »