29 Mar 2024, 19:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर महिला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:09AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाईनगर। सोशल मीडिया फेसबुक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अश्लील टिप्पणी एवं अपशब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस ने महिला भुनेश्वरी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर गत  20 अगस्त को थाना पाटन में भारतीय दंड विधान धारा 292 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।विवेचना कार्यवाही में धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र की सेमरा में रहने वाली भुनेश्वरी साहू द्वारा उक्त अश्लील पोस्ट का किया जाना पाया गया।
 
थाना सिहावा में भी इसी मामले में महिला भुनेश्वरी साहू के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुआ था जिसमें उसे 11नवंबर को गिरफ्तार किया जा चुका था।प्रकरण में महिला जमानत पर है। थाना पाटन में भी पंजीबद्ध प्रकरण में महिला के शामिल होने की पुष्टि होने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे व थाना प्रभारी पाटन उपनिरीक्षक नवीन बोरकर सिहावा थाना क्षेत्र के सेमरा में महिला आरोपी की पतासाजी हेतु पहुंची।महिला आरोपी ग्राम साकरा में अपने रिश्तेदारों के यहां मिली। पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा अपने द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »