25 Apr 2024, 21:00:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निकायों में प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से कांग्रेस को जीत का भरोसा नहीं - कौशिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 2:07AM | Updated Date: Oct 13 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दिए संकेत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को अब जनता पर भरोसा नहीं है। कौशिक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि श्री बघेल को न तो जनता पर भरोसा है और न ही वे अपनी बातों पर अडिग है। इससे पहले भी बघेल ने कई बार प्रत्यक्ष चुनाव की बात कही थी लेकिन अब उप समिति  का गठन साफ संकेत है कि निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष का चुनाव अब सीधे जनता से नही होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को जनता पर भरोसा नही है और उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। अप्रत्यक्ष चुनाव से खरीद-फरोख्त बढ़ेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी करारा प्रहार होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »