29 Mar 2024, 01:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनांदगांव में इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 3:53PM | Updated Date: Sep 23 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने आज यहां पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले की विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल मलाजखंड एरिया कमेटी के सदस्य राजेश तोप्पा ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) हिमांशु गुप्ता, डीआईजी रतन लाल डांगी एवं आईटीबीपी डीआईजी संजय कोठारी की उपस्थिति में आत्मसमर्पित कर दिया।
 
समर्पित नक्सली को दस हजार रुपए की नगद राशि तथा छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के अंतर्गत मिलने वाले सभी सुझाव का लाभ दिलाने की बात भी कही गयी। इस मौके पर एडीजीपी गुप्ता ने कहा पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप की सक्रियता लगातार नक्सल क्षेत्रों में दौरा कर बलों का उत्साहवर्धन करने उनके साथ काम करने की वजह से पिछले कुछ समय में नक्सलियों के बड़े-बड़े डम्प विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोगी की वस्तुएं बरामद की गयी। मुठभेड़ में नक्सली प्रमुख जमुना सहित कई लोगों को मार गिराने में भी सफलता मिली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »