19 Apr 2024, 16:07:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कवर्धा से भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:03AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के तरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घूमाछापर के जंगलों में रविवार को पुलिस निरीक्षण के दौरान नक्सलियों द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों में जमीन के अंदर दबा के रखे नक्सल साहित्य, डेटोनेटर-5 नग, टाप टाईगर बम 2, कार्टून, बंडल तार 5, कुकुर 13 नग, स्पींटर करीब 5 किलोग्राम, कलर प्रिंटर 1 नग, केबल वायर बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कलर इंक 2 नग, ए-4 साईज पेपर-आधा इस्तमाली, एमशील-16 नग, प्लग साकेट 1 डिब्बा, प्लास्टिक ड्रम बड़ा 2 नग एवं प्लास्टिक छोटा ड्रम 1 नग, फैवीकोल 1 डिब्बा, वर्दी पैंट काला रंग 1 नग, ताल पतरी नीला रंग 1 नग, टीवी डिसी कनवरटर आदि जब्त किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »