28 Mar 2024, 22:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने मतदान दल रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 2:25PM | Updated Date: Sep 22 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कल होने वाले मतदान के लिए 18 हजार से अधिक सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। आज 273 पोलिंग बूथों में मतदान करवाने मतदान दल तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हो गये। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अतिसंवेदनशील 28 पोलिंग बूथों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। दन्तेवाड़ा विधानसभा में कुल 1 लाख 88 हजार 624 मतदाता हैं, इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 784 है, वही महिला मतदाता 98 हजार 876 हैं। इंद्रवती नदी पार के सारे पोलिंग बूथ को मुचनार और छिंदनार में शिफ्ट किया गया है। इंद्रावती नदी के 3 घाटों में लगभग 10 से ज्यादा मोटर बोट, होम गार्ड और गोताखोरों की व्यवस्था गई है, ताकि नदी पार के ग्रामीण मोटर वोट के सहारे नदी पार कर वोट देने मुचनार और छिंदनार आ जा सके, क्योंकि इंद्रावती नदी पार का इलाका माओवादियों का गढ़ है। इस विधानसभा उपुचनाव में कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मध्य है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »