18 Apr 2024, 17:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:48AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय भाग में एक चक्रवात बना हुआ है जो मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी. तक विस्तारित है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। उत्तर पश्चिम की खाड़ी और आसपास म्यांमार तट पर दूसरा चक्रवात बना हुआ है जो मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी. तक विस्तारित है। इसके चलते प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडने की संभावना है। मौसम विभाग से अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान दरभा में 5 सेमी., कोंडागांव, नारायणपुर एवं लोहंदीगुडा, बस्तर, मानपुर, बस्तर, लखनपुर सहित अन्य कई स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »