29 Mar 2024, 05:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नॉन घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने चंद्राकर के ठिकानों पर मारा छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 3:39PM | Updated Date: Aug 19 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नॉन) घोटाला मामले में आज राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नॉन के तात्कालीन प्रबंधक रहे िचतामणि चंद्राकर के दुर्ग, कांकेर और बंगलुरू स्थित ठिकानों पर छापे मारे। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार टीम ने आज सुबह से ंिचतामणी चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्यवाही के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने िचतामणी चंद्राकर के घर और कार्यालय दोनों स्थानों पर छापा मारते हुए वहां से कुछ दस्तावेज हासिल किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

संभावना जतायी जा रही है कि इन दस्तावेजों के आधार पर चंद्राकर के करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हो सकता है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने दस्तावेजों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इस घोटाले में ईओडब्ल्यू ने 2015 में भी छापा मारा था। उस समय ंिचतामणि चंद्राकर रायपुर में पदस्थ थे। नई सरकार बनने के बाद उनका तबादला कांकेर जिले में किया गया। वे वहां जिला प्रबंधक के पद पर थे। नॉन डायरी में िचतामणि का नाम भी सामने आया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »