29 Mar 2024, 18:04:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार ने लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने लिए अहम फैसले: भूपेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:53AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोकापाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि राज्य सरकार ने अपने सात माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के जनता के जीवन में परिवर्तन लाने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिनसे आम नागरिकों की क्रय शक्ति बढ़ी है। बघेल बस्तर के तोकापाल में वन अधिकार, सुपोषण और ग्राम विकास कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी, ढाई हजार प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, तेंदूपत्ता की खरीदी दर में बढ़ोतरी आदि फैसलों से आम नागरिकों की क्रय शक्ति बढ़ी है। यही वजह है कि जब देश का आटोमोबाईल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है, तो छत्तीसगढ़ में इस सेक्टर में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ना केवल लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है, बल्कि राज्य सरकार ने यहां के नागरिकों के मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण की कमान स्थानीय विधायकों के पास है। हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा, तीजा और कर्मा जयंती पर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश देने से लोगों को अहसास हो रहा है कि प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढियों की सरकार है। कार्यक्रम में बघेल ने 123 करोड़ 88 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 68 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 87 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंच से 68 करोड़ 57 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की।

उन्होंने बस्तर में कुपोषण दूर करने के लिए हरिक नानी बेरा अर्थात खुशहाल बचपन अभियान का शुभारंभ किया। बघेल बस्तर जिले के चित्रकोट में बनावां नंगत बस्तर वन अधिकार, ग्राम विकास एवं सुपोषण कार्यशाला में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोहंडीगुड़ा में अनुविभागीय कार्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही लोहंडीगुड़ा में महाविद्यालय खोलने के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने ककनार और बिन्ता घाटी में निर्माणधीन सड़क को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुयमंत्री ने इसके साथ ही 32 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। बघेल ने चित्रकोट में लगभग 125 करोड़ 49 लाख 79 हजार रु. के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 97 करोड़ 24 लाख 35 हजार रुपए के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 28 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपए के 10 कार्यों का शिलान्यास किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »