24 Apr 2024, 13:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आईईडी बम की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 12:11PM | Updated Date: Aug 16 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी बम की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम उसेली में हुए इस मामले के बाद घटनाथल से एक जिंदा बम भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसेली गाँव निवासी शोभंसिंह सलाम मवेशियों को घास चराने के लिए गाँव से सटे जंगल में गया था। इसी दौरान उसका पैर माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को हानि पहुँचाने के लिए छुपाकर रखे आईईडी बम पर पड़ गया। विस्फोट होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »