29 Mar 2024, 03:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिपाही ने पत्नी को गोली मार स्वयं पर फायर कर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 11:31AM | Updated Date: Jul 17 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं पर फायर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के मिश्रा कॉलोनी में रहने वाले विवाहित पुलिस दंपति ने कल रात शासकीय राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अज्ञात है।
 
मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस बल के सिपाही रमेश सेन और उसकी पत्नी शोभा की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि सिपाही ने पहले अपनी पत्नी शोभा को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। मृतक दंपत्ति मिश्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »