23 Apr 2024, 23:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वनविभाग के वाहन को आग के हवाले किया नक्सलियों ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 12:06AM | Updated Date: Jun 21 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने आज वन विभाग के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के नजदीक करीब 50 से अधिक वर्दीधारी नक्सली पहुंचे और वन विभाग की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इन वर्दीधारी नक्सलियों में महिला नक्सली भी बड़ी संख्या में शामिल थी। घटना उस वक्त हुई जब वन विभाग का वाहन अपने अधिकारी को छोड़कर वापस आ रहा था। नक्सलियों ने वाहन चालक व साथी वन कर्मी को कुछ नहीं किया लेकिन वन विभाग की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे की घटना है। वाहन में ड्राइवर व फारेस्ट गार्ड मौजूद थे। नक्सलियों में कुछ वर्दीधारी थे, तो कुछ सादे कपड़ों में थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »