29 Mar 2024, 04:36:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 11:54AM | Updated Date: Jun 18 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आज तड़के माओवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मारी गई नक्सली सीतानदी दलम की कमांडर सीमा मंडावी हो सकती है। सुरक्षाबलों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव के पास एक इंसास रायफल भी बरामद हुई है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमतरी और कांकेर जिले के सीमा क्षेत्र से लगे कट्टीगांव-सिंघनपुर के जंगल में 15 से 18 की संख्या में माओवादियों के होने की जानकारी मिलने पर तलाशी के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में महिला नक्सली मारी गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से नक्सली साहित्य तथा कई सामान भी बरामद हुये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »