20 Apr 2024, 03:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र है कोरिया जिले का सेराडांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 12:22AM | Updated Date: Apr 23 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सबसे छोटा मतदान केन्द्र कोरबा  जिले का मतदान केन्द्र सेराडांड है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुरझ्रसोनहत विधानसभा क्षेत्र के चंदहा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम सेराडांड में स्थापित है, प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केन्द्र। चार मतदाताओं वाला यह केन्द्र अस्थाई मतदान केन्द्र है। यहां केवल 4 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें एक ही परिवार के तीन मतदाता एवं वन विभाग का एक कर्मचारी शामिल हैं।  इनमें तीन पुरूष तथा एक महिला शामिल है। इसके अलावा भरतपुरझ्रसोनहत क्षेत्र के ही कांटो और रेवला मतदान केन्द्र में भी 20 से कम मतदाता हैं।
 
सेराडांड मतदान केन्द्र अत्यंत दुर्गम स्थल सोनहत विकासखंड के चंदहा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम सेराडांड में स्थापित किया गया है। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर सेराडांड सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदहा से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। इस केन्द्र तक पहुँचने के लिए पगडण्डीनुमा रास्ते से होते हुए जंगल एवं पहाड़ों के बीच से जाना पड़ता है। इसी प्रकार कांटो मतदान केन्द्र में कुल 11 मतदाता जिसमें 6 पुरूष तथा 5 महिला तथा रेवला मतदान केन्द्र में कुल 19 मतदाताओं में 10 पुरूष 9 महिला शामिल हैं। इसके पूर्व भी विधानसभा तथा लोकसभा निर्वाचन के लिए इन स्थानों पर मतदान केन्द्र बनाया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »