25 Apr 2024, 10:11:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 2:18PM | Updated Date: Apr 22 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव थाना अन्तर्गत दिवानपुर गांव में आज सुबह  खेतों के बीच बने एक सिंचाई तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिवानपुर के मारातराई मुहल्ले की मीना यादव अपनी दो बेटियों के साथ घर के समीप सिंचाई तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान गीली मिटटी पर हेमंती यादव (11) का पैर फिसल गया।
 
वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगी थी। इसी बीच छोटी बहन देवकी यादव (09) ने उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी गहरे पानी में डूब गई। तालाब में दोनों बेटियों के डूब जाने पर उसकी मां मीना यादव ने शोरगुल कर आसपास के लोगों को बुलाया। तब तक दोनों बहनों की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »