20 Apr 2024, 10:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्थलगांव का खरबूज पड़ोसी राज्यों में घोल रहा मिठास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 3:37PM | Updated Date: Apr 17 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव का खरबूज और तरबूज अच्छी गुणवत्ता और मिठास के चलते आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी खूब रास आ रहा है। पत्थलगांव के तिलडेगा, कटंगतराई और भरारी गांव के किसानों ने बड़ी मात्रा में खरबूज, तरबूज और ककड़ी की फसल छोटे नदी नालों के किनारे की खाली पड़ी भूमि पर लगाई गई है। गर्मी के मौसम में खरबूज और तरबूज के भाव में अधिक बढोत्तरी नहीं होने से लोग इनका भरपूर स्वाद ले रहे हैं। शुरू में 80 रूपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला खरबूज इन दिनों 50 रूपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है। 
 
किसानों ने बताया है कि इस बार बेमौसम की बरसात होने से खेतों से खरबूज 2 से 3 किलोग्राम वजन का निकल रहा है। खरबूज और तरबूज की गुणवत्ता भी अच्छी है। फल मीठा और रस भरा है। फसल खरीददार खेतों में ही पहुंच रहे हैं। खरबूज, तरबूज, ककड़ी के साथ ही अन्य फसलों का नगद भुगतान मिलने से इस क्षेत्र के किसान खुश हैं। फसल की मांग झारखंड और उड़ीसा राज्य में बढ़ गई है। आस पास की दैनिक सब्जी मंडी के ग्राहकों को भी स्थानीय किसानों के खरबूज और तरबूज का बेसब्री से इंतजार रहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »