24 Apr 2024, 10:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

धमतरी पुलिस थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना का मिला प्रमाण पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:18PM | Updated Date: Mar 23 2019 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली पुलिस थाना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के सर्वश्रेष्ठ 10 थानों में शामिल करते हुए वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ थाना का प्रमाण पत्र जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह  एवं गृह सचिव के हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस थाना ने वर्ष 2018 में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है।
 
इसलिए यह प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2018 में देश भर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों के कार्यों की रैंकिग की थी जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र कोतवाली पुलिस थाना धमतरी को यह उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने धमतरी जिला पुलिस को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर पुलिंसिंग  के लिए शुभकामनाएं दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »