18 Apr 2024, 19:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए टॉम वडक्कन,राहुल बोले- वह बड़े नेता नहीं थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:10PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए टॉम वडक्कन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बात को नकार दिया कि टॉम वडक्कन के बीजेपी में जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा - वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं थे।
 
आपको बता दें कि टॉम वडक्कन एक दिन पहले ही  बीजेपी में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। पार्टी में कौन पावर सेंटर है, यह पता ही नहीं चल पा रहा था। टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सेना को लेकर कांग्रेस के स्टैंड से वे काफी दुखी थे और भारी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देशप्रेम से समझौता नहीं किया जा सकता है। वडक्कन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस में यूज एंड थ्रो कल्चर है और मुझे यह स्वीकार्य नहीं है। मैंने अपने जीवन के 20 साल कांग्रेस को दिये, लेकिन पार्टी में वंशवाद हावी होता जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »