29 Mar 2024, 02:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : दिन दहाड़े हुई लूट का खुलासा, लुटेरों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:11PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने एक निजी कम्पनी के कैशियर से आठ दिन पूर्व दिन दहाड़े नौ लाख रूपए की हुई लूट के मामले का खुलासा कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने दुर्ग और आसपास हुई कई लूट के तार से भी जोड़कर पूरे घटना की जांच शुरू की। सीसीटीवी की मदद से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक की भी तलाश शुरू हुई।
 
सीसीटीवी में बाइक के सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस को इस बात का अहसास हो गया कि इस पूरे घटना में बाहरी गिरोह का हाथ है। जांच के दौरान पुलिस को भिलाई के दो लोगों की जानकारी मिली, जो इस घटना में शामिल थे, पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरी जानकारी सामने आ गई।पुलिस ने देवी प्रसाद बसोर और मनीष बंसोर के पास से बाइक, एक पिस्टल,  एक देशी कट्टा और लूटी गयी रकम में से एक लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किये।
 
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उत्तरप्रदेश से भी एक आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कुछ और भी साथियों के नाम बताये हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।संजय की गिरफ्तारी से रायपुर के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली है। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने इस मामले का खुलासा करने वाले पुलिस दल को दो लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »