28 Mar 2024, 18:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ : पत्नी ने की शराबी पति की लाठी मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 1:31PM | Updated Date: Feb 20 2019 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के पेंवारी गांव में एक वृद्धा ने पति द्वारा शराब का नशा करने पर क्रोधित होकर उसे लाठी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के पेंवारी गांव की निवासी द्रोपदी (62) ने कल शराब पीकर घर आने पर अपने पति मुरहाराम सलाम (72) को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान विवाद बढने पर द्रोपदी ने उसे लाठी से पीटा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की बेटी की सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। इस मामले में विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »