18 Apr 2024, 09:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़:पत्थलगांव में करंट ल्रगने से महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:24PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में एक शिक्षक द्वारा अपने घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत तारों की चपेट में आ जाने से पड़ोस की महिला की आज मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शकंरलाल बघेल ने बताया कि पाकरगांव में शिक्षक निराकार अम्बस्थ ने अपने घर की सुरक्षा के लिए विद्युत करंट प्रवाहित तार लगा दिया थे।

सुबह अपने घर की साफ सफाई के दौरान पड़ोस की महिला कन्दरी बाई (50) इसी विद्युत तार की चपेट में आ गई थी, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में पत्थलगांव थाना पुलिस ने पाकरगांव के आरोपी शिक्षक के विरूद्ध अपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »