29 Mar 2024, 20:22:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सीएम: भूपेश ने स्वतंत्रता सेनानी ढीढी के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 1:34PM | Updated Date: Jan 19 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के निवासी स्वतंत्रता सेनानी क्रांति कुमार ढीढी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बघेल ने यहां जारी शोक-संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में क्रांति कुमार ढीढी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना के विकास और विस्तार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वर्गीय ढीढी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आव्हान पर अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध ‘सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में पूरी सक्रियता से हिस्सा लिया था। इसकी वजह से उन्हें रायपुर में छह साल के कारावास की सजा हुई थी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ढीढी का कल दोपहर 97 वर्ष की उम्र में उनके गृह ग्राम भठेली (भखारा) निधन हो गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »