29 Mar 2024, 04:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

जैविक खेती को बढ़ावा देने में सरकार करेंगी सहयोग - भूपेश बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 6:15PM | Updated Date: Jan 15 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जैविक खेती और जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार भी इसके लिए पूरा सहयोग करेगी। बघेल ने राज्य स्तरीय फल.फूल और सब्जी प्रदर्शनी के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कल यहां कहा कि जैविक खेती से साग.सब्जियों और फलों की जो पैदावार होगी उसे अच्छा बाजार मिल सकता है।

इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।उन्होने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानों द्वारा किए जा रहे अच्छे प्रयासों की जानकारी मिलती है और हम सब नई संभावनाओं की ओर बढ़ते हैं। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी विकास की अपार संभावनाएं हैं।

जशपुर जिले में चाय और कॉफी की खेती के लिए वातावरण बहुत अनुकूल पाया गया है। वहां इसकी खेती की जा रही है। केरल और कर्नाटक में पैदा होने वाली काली मिर्च की खेती अब छत्तीसगढ़ में भी होने लगी है। नगरी.सिहावा क्षेत्र में तिखुर की पैदावार प्राकृतिक रूप से होती है। वहीं छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में हल्दी और अदरक की खेती भी हो रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »