29 Mar 2024, 02:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, CM बघेल ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 11:42AM | Updated Date: Jan 15 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को उनके नेतृत्व में राज्य में बनी नई सरकार के लिए बधाई दी। बघेल ने नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया। 

मोदी आज नई दिल्ली से ओडिशा जाने के दौरान विशेष विमान से सुबह यहां के विमानतल पर पहुंचे थे। संक्षिप्त प्रवास के बाद वह यहां से वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा ओडिशा के बालांगीर जिले के लिए रवाना हुए।प्रधानमंत्री दोपहर को हेलीकॉप्टर से रायपुर आकर यहां से विशेष विमान द्वारा त्रिवेन्द्रम (केरल) के लिए रवाना होंगे। विमानतल पर मोदी का स्वागत करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी शामिल थे। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »