19 Apr 2024, 18:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

CBSE 12th Result 2019 : सीबीएसई की बारहवीं के नतीजे घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 2:26PM | Updated Date: May 2 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं की परीक्षा के नतीजे गुरुवार को आ गए जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। सीबीएसई की अध्य्क्ष अनिता करवाल ने आज यह घोषणी की। सीबीएसई के इतिहास में पहली बार 28 दिन के भीतर नतीजे घोषित हुए जो एक रिकॉर्ड है। अंतिम परीक्षा चार अप्रैल को खत्म हुई थी। इस बार 83.4 प्रतिशत नतीजे हुए। अनंतपुरम क्षेत्र 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप पर है जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

लड़कियों के नतीजे 88.7 प्रतिशत रहे जो लड़कियों से नौ प्रतिशत अधिक रहे। लड़कों का प्रतिशत 79.4 रहा। केंद्रीय विद्यालय का परिणाम 98.54 प्रतिशत रहा। दिव्यांग छात्रों का प्रतिशत 83.29 प्रतिशत। इस बार दो टॉपर हैं जो लड़कियां हैं जिन्हें 499-499 अंक मिले हैं। ये संयुक्त टॉपर है। इनके नाम हंसिका शुक्ला, डीपीएस, मेरठ और करिश्मा अरोड़ा एस बी स्कूल मुजफ्फरपुर है। दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां है जिन्हें 498 अंक मिले है। तीसरे स्थान पर 18 लड़के हैं जिन्हें 497 अंक मिले हैं।

इनमें 11 लड़कियां भी शामिल हैं। दिव्यांगों में टॉप लावण्य बालकृष्ण है जो गुरुग्राम की हेरिटेज स्कूल से है। उसे 489 अंक मिले। दिव्यांगों में 34 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले। कुल 17 हज़ार 396 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले जबकि 94 हज़ार 299 छात्रों को 90 से अधिक प्रतिशत अंक मिले।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »