29 Mar 2024, 15:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द जारी होगा 100 रुपए का नया नोट - नहीं कटेगा-फटेगा, जानें ये खास बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 11:27AM | Updated Date: Nov 18 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोमवार को होने वाली रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में वार्निश पेंट चढ़े हुए 100 रुपए के नोट को जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। अभी सौ रुपए का जामुनी रंग का जो नया नोट आया है उसे पाकर लोग खुश हो रहे हैं और उसे संभालकर रख रहे हैं, लेकिन जल्द ही सौ रुपए का एक और नया नोट आने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को होने वाली रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में वार्निश पेंट चढ़े हुए सौ रुपए के नोट को जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 
 
ट्रायल होगा
अगर रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शुरू में इस नोट को ट्रायल के तौर पर बाजार में लाया जाएगा। खास बात यह होगी कि उस नए नोट को ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वह नया नोट न तो जल्दी कटेगा फटेगा और न ही पानी में जल्द गलेगा। इस पर वार्निश पेंट चढ़ा होगा। यह वही वार्निश पेंट है जो हम लकड़ी या लोहे को पेंट करने में इस्तेमाल करते हैं।
 
नोट में होंगी ये खास बातें
- नोट का साइज बिल्कुल सौ रुपए के नए नोट के बराबर होगा।
- नए नोट की डिजाइन भी बिलकुल मौजूदा नए नोट की तरह होगी।
- वार्निश वाला यह नया नोट मौजूदा नोट के मुकाबले करीब दोगुना टिकाऊ होगा।
- यह गांधी सीरीज का नोट होगा।
- अभी सौ रुपए का नोट औसतन करीब ढ़ाई से साढ़े तीन साल तक चलता है।
- वार्निश चढ़े नोट की उम्र करीब दोगुना यानी करीब सात साल तक होगी।
 
नोट की छपाई पर खर्च
- अभी सौ रुपए के एक हजार नोट की छपाई में करीब 1570 रुपए खर्च आता है।
- वार्निश नोट की छपाई में करीब 20 परसेंट ज्यादा खर्च आएगा।
- पानी हो या केमिकल उससे नोट खराब नहीं होगा।
- वार्निश चढ़ा होने की वजह से इसे बार बार ज्यादा मोड़ना आसान नहीं होगा।
- नोट को बार बार मोड़ने से फटने का खतरा भी मौजूदा नोट के मुकाबले करीब 20 परसेंट कम होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »