29 Mar 2024, 16:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया कच्चा तेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 11:17AM | Updated Date: Nov 11 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के कारण विश्व बाजार में इसके मूल्य में भारी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड आॅयल सात महीनों के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। इससे आगामी दिनों में पेट्रोल व डीजल और सस्ते होने की उम्मीद है। लंदन में शुरूआती कारोबार के दौरान जनवरी डिलीवरी का ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड आॅयल गिरकर 69.13 डॉलर प्रति बैरल (प्रति बैरल 159 लीटर) रह गया। अप्रैल के बाद का यह सबसे निचला मूल्य स्तर है। न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआइ) क्रूड आॅयल घटकर 59.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
 
आगामी दिनों में पेट्रोल व डीजल सस्ते होने की उम्मीदॅ ब्रेंट क्रूड आॅयल के मूल्य में करीब डेढ़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर में चार साल के उच्चतम मूल्य पर पहुंचने के बाद से इसमें करीब 18 फीसद की गिरावट आ चुकी है। डब्ल्यूटीआइ क्रूड आॅयल में हाल के उच्च स्तर से 20 फीसद गिरावट आ चुकी है। हाल में कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट दुबई में रविवार को होने वाले बैठक से पहले आई है। इस बैठक में तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और नॉन ओपेक संगठन के प्रतिनिधि कच्चे तेल का उत्पादन घटाने पर विचार करेंगे ताकि गिरते मूल्य से अपनी आमदनी को बचा सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »