19 Apr 2024, 16:05:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वनप्लस 6 टी के लॉन्‍च होते ही यहां मिलेंगे स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:47PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक चेन रिलायंस डिजिटल स्टोर में अब ग्राहक वन प्लस स्मार्टफोन भी खरीद पाएंगे। वनप्लस 6टी के लांच होते ही रिलायंस डिजिटल स्टोर में कंपनी के स्मार्टफोन बिकने लगेंगे। रिलायंस डिजिटल द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उसने इस बाबत वनप्लस के साथ समझौता किया है। इस समझाैते के तहत ग्राहक वनप्लस स्मार्टफोन को ऑनलाइन की कीमतों पर स्टोर में खरीद पाएंगे।
 
इसके अलावा ग्राहकों को स्टोर द्वारा चलाये जाने वाले प्रमोशनल कैंपेन का लाभ भी मिलेगा। रिलायंस डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन बेड ने इस मौके पर कहा, वनप्लस के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुये खुशी हो रही है। हमारे पोर्टफोलियो में वनप्लस 6टी की उपस्थिति उपभोक्ताओं को वर्ल्ड क्लास रिटेल अनुभव देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »