18 Apr 2024, 18:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मकान लेने के लिए पुरुषों से अधिक आॅनलाइन सर्च करती हैं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 12:20PM | Updated Date: Sep 26 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक अध्ययन के मुताबिक, हालांकि संपत्तियों की खरीद से जुड़े फैसले लेने के मामले में महिलाओं की तुलना में पुरुष थोड़ा आगे हैं। महिलाएं किराये पर मकान लेने के लिए पुरुषों से कहीं अधिक आॅनलाइन सर्च करती हैं। हाउसिंग डॉट कॉम तथा मकान डॉट कॉम ने अपने अध्ययन में यह बात कही है।
 
संपत्ति से संबंधित फैसले लेने में 18 साल से 34 साल की आयु के बीच की महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। संपत्तियों की आॅनलाइन तलाश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का कारण उनकी बढ़ती वित्तीय स्वतंत्रता है। संपत्तियों को खरीदने या किराये पर लेने को लेकर आॅनलाइन सर्च के दौरान पुरुषों व महिलाओं के बीच स्वभाव संबंधी अंतर के अध्ययन के लिए दोनों पोर्टल ने अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकतार्ओं की गतिविधियों से जुड़े आंकड़ों को इकट्ठा किया और उनकी समीक्षा की।
 
पुरुषों की हिस्सेदारी घटी
अध्ययन के मुताबिक, प्रॉपर्टी की आॅनलाइन तलाश करने वाली महिला उपयोगकतार्ओं की संख्या में उल्लेखनीय रूप से इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रॉपर्टी की आॅनलाइन तलाश के लिए साल 2016 में दोनों पोर्टल पर बिताए गए कुल समय में महिलाओं की हिस्सेदारी 51 फीसदी, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 49 फीसदी रही थी। जबकि, साल 2018 में अब तक यह आंकड़ा क्रमश: 54 फीसदी तथा 46 फीसदी है। इस तरह पुरुषों की हिस्सेदारी में कमी आई है। 
 
दो साल में 6 फीसदी का इजाफा
जहां तक संपत्ति की खरीद के लिए आॅनलाइन सर्च की बात है, तो इसमें महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। दोनों पोर्टल पर बिताए गए समय में महिलाओं की हिस्सेदारी साल 2016 के 40 फीसदी से बढ़कर साल 2018 में अब तक 46 फीसदी  पर पहुंच गई है। हाउसिंग डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम तथा प्रोपटाइगर डॉट कॉम के मुख्य उत्पाद प्रौद्योगिकी अधिकारी रवि भूषण ने कहा कि संपत्तियों को किराये पर लेने तथा उनकी खरीद करने को लेकर फैसले लेने के मामले में हम महिलाओं की भूमिका बढ़ती हुई देख रहे हैं। महिलाएं दिन-प्रतिदिन वित्तीय रूप से स्वतंत्र हो रही हैं, जिसके कारण संपत्ति से संबंधित मामलों में फैसले लेने में उनकी भूमिका बढ़ रही है, चाहे उन्हें अकेले रहना हो या अपने परिवार के साथ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »