17 Apr 2024, 02:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में मैकडोनाल्ड्स ने अपने नए प्लेटफॉर्म-राइस को किया लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 12:10PM | Updated Date: Aug 14 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारत में मैकडोनाल्ड्स ने अपने नए प्लेटफॉर्म-राइस को लॉन्च किया है। कंपनी ने राइस को अपने एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में घोषित किया है। कंपनी का लक्ष्य सभी उम्र वर्ग के ग्राहकों को सुविधानक परिवेश, ग्लोबल स्वाद और एक आधुनिक अनुभव प्रदान कर राइस को एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में निर्मित करना है। लॉन्च के अंतर्गत, कंपनी ने दो वैरिएंट्स- स्पाइसी राइस और चीजी राइस को बेहद किफायती कीमतों में पेश किया है। मैकडोनाल्ड्स द्वारा इसके मेन्यू में नए-नए व्यंजनों को शामिल कर राइस प्लेटफॉर्म का निर्माण करना जारी रखा जाएगा। देश भर में चावल लोगों का एक सामान्य खाद्य पदार्थ है और ब्रेड तथा नान के बाद यह एक बेहतरीन खाद्य विकल्प होता है।
 
चावल से बने खाद्य पदार्थ मैकडोनाल्डह्यस के ग्लोबलह्य मेन्यू का एक वास्तविक उदाहरण हैं। यह स्थानीय रूप से एक महत्वपूर्ण आहार है और इसे मैकडोनाल्ड्स के ग्लोबल ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। भारतीय चावल और वैश्विक स्वादों का यह नया संयोजन काफी बेहतरीन है। यह एक सम्पूर्ण, पोषणयुक्त, पेट भरने वाला और सुविधाजनक आहार विकल्प है। इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किए जाने पर स्मिता जातिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स प्रा. लि. (एचआरपीएल) ने कहा हमारे नए प्लेटफॉर्म पर चावल को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा विश्वास है कि ग्राहक हमारे राइस मील्स को पसंद करेंगे। इसकी कीमत 129 रुपए से शुरू हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »